नीति आयोग के CEO बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने कहा है, "अभी मैं आपसे जब बात कर रहा हूं, हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम एक 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं, और अगर हम इसी तरीके से आगे बढ़ते हैं और जो कुछ सोच-समझकर किया जा रहा है, उसे जारी रखते हैं, तो अगले 2.5 से 3 वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।"
भारत के विकास दर अगर इसी हिसाब से बड़े जो कि IMF की रिपोर्ट में भी 2025 के लिए 6.62 और 2026 के लिए 6.3 रहने की सभावना जारी किया गया है तो दो-तीन साल में संभावना यह भीह कि हम 2028 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे अर्थव्यवस्था बन जाएंगे.
आम लोगों का अक्सर यही सवाल रहता है कि देश का अर्थव्यवस्था बढ़ने से उनको क्या फायदा मिलता है?
किसी भी देश की अर्थव्यवस्था अगर आगे बढ़ती है तो वहां सबसे बड़ा फायदा या है की निवेश आता है और वहां के उद्योग को सबसे ज्यादा ताकत मिलता है जिससे नौकरी और नए व्यापार का रास्ता सहज हो जाता है। और आम आदमी का जीवन शैली बदलता है और उसकी शिक्षा और स्वास्थ्य का मानक बेहतर होता है।